Terrorist Arrest: आतंकी गिरफ्तार, जुड़ा है हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Arrest: पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम को उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में बड़ी सफलता मिली है. जिले के उप जिला हंदवाड़ा में एक आतंकवादी को दबोचा है. आतंकी प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़ा हुआ है और वह क्षेत्र में सॉफ्ट टारगेट करने की फिराक में था. यह जानकारी पुलिस ने दी है.

लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था
सोमवार को पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने हंदवाड़ा के काचरी गांव से हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के आतंकवादी को गिरफ्तार किया. उसे लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था.

एसएसपी हंदवाड़ा दाऊद अयूब ने कहा…
हंदवाड़ा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी हंदवाड़ा दाऊद अयूब ने कहा कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना की 30 आरआर और हंदवाड़ा पुलिस सहित सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने अभियान चलाया. इसी दौरान आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान जाकिर हामिद मीर के रूप हुई है.

अधिकारी ने आगे कहा कि आतंकवादी को इलाके में आसानी से किए जा सकने वाली आतंकी वारदात करने के लिए कहा गया था, वह निर्दोष नागरिकों को निशाना बना सकता था. वह पाकिस्तान स्थित हैंडलर जहूर अहमद मीर के संपर्क में था, जो उसे ऐसे काम करने के लिए बरगला रहा था.

चीनी पिस्तौल और एक हथगोला बरामद
अधिकारी ने बताय कि आतंकी के कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक हथगोला बरामद किया गया है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

Budget 2026: CM योगी बोले- ‘अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा यह बजट’

Budget 2026: रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया. इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री...

More Articles Like This