आतंकियों ने फिर पाकिस्तानी सेना को बनाया निशाना, मुठभेड़ में एक कमांडो और 6 आतंकियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावरः एक बार फिर पाकिस्तान में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पाक के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई.

इस गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सेना के कमांडो और 6 आतंकवादी मारे गए. जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर जिले की तिराह घाटी के लूर मौदान इलाके में हुई. इस घटना में पाकिस्तानी सेना के एक कमांडो की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कम से कम 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

टीटीपी इलाके में हैं सक्रिय
एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि इलाके से भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) इस इलाके में सक्रिय है और उसने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं.

पाकिस्तानी सरकार ने बार-बार टीटीपी पर अफगानिस्तान में स्थित पनाहगाहों से काम करने का आरोप लगाया है.
मालूम हो कि 2021 में तालिबान द्वारा काबुल में सरकार पर कब्ज़ा करने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में तेज़ी आई है, जिससे इस्लामाबाद में यह उम्मीदें धराशायी हो गई हैं कि अफगानिस्तान में एक दोस्ताना सरकार उग्रवाद से निपटने में मदद करेगी.

पीटीआई के मुताबिक, टीटीपी की स्थापना 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के एक छत्र समूह के रूप में की गई थी. पाकिस्तानी सरकार ने आधिकारिक तौर पर प्रतिबंधित संगठन को ‘फितना अल-खवारिज’ घोषित किया है, जो पहले के इस्लामी इतिहास में हिंसा में शामिल एक समूह का संदर्भ है.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version