FBI ने भारतीय नागरिक अमृतपाल सिंह को शामिल किया मोस्ट वांटेड लिस्ट में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

FBI Most Wanted Amritpal Singh: भारतीय नागरिक अमृतपाल सिंह को अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है. FBI के अनुसार, अमृतपाल सिंह पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है. जांच एजेंसी का दावा है कि वह रविंदर ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सदस्य है.

कनाडा-अमेरिका और मैक्सिको में फैला ड्रग नेटवर्क 

मालूम हो कि रविंदर ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप, कनाडा के वैंकूवर से संचालित होता है और अमेरिका, कनाडा व मैक्सिको में ड्रग्स सप्लाई करता था. अमृतपाल सिंह पर कोकीन और मेथामफेटामाइन की तस्करी की साजिश में शामिल होने का आरोप है.

जून में जारी था हुआ था अरेस्ट वारंट

23 जून 2026 को लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत ने उसके खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया था. FBI के मुताबिक, उसकी जन्मतिथि 7 जनवरी 1996 है और वह भारतीय नागरिक है. उसकी पहचान के लिए एजेंसी ने 2024 की तस्वीर भी जारी की है.

FBI ने लोगों से की ये अपील

FBI ने लोगों से अमृतपाल सिंह के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है. मामले की जांच फिलहाल FBI का लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस कर रहा है.

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This