Lock Up 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. आए दिन शो के कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े सीक्रेट रिवील कर रहे. इसी बीच टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने बचपन से जुड़ा एक खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है. उन्होंने शो में खुलासा किया कि बचपन में उनके मामा ने उनके साथ गंदी हरकत की थी.
शिवांगी जोशी का चौंकाने वाला खुलासा
शो में शिवांगी जोशी अपने बचपन से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा, ”मेरी मम्मी के मुंहबोले भाई थे. अचानक से मुझे पास बुलाकर वो पकड़ने लगे और कहा कि जैसे आपको मम्मा फोरहेड पर किस करती है, ऐसे आपको शूटिंग में भी करेंगे. उन्होंने मुझे करके दिखाया और पकड़ लिया. फिर जब उन्होंने गाल पर किस किया, मुझे बहुत अजीब लगने लगा. फिर लिप्स पर उन्होंने किस कर लिया, तो मैंने कहा, मामाजी गंदा लग रहा है मत करो. उन्हें पीछे करने में मेरा हाथ उनके मुंह पर लग गया और उन्होंने मुझे जमीन पर फेंका.’
मैं घर से बाहर और स्कूल नहीं जा पाई Lock Up 2
शिवांगी ने आगे कहा, ‘अच्छी बात है कि कुछ नहीं हुआ क्योंकि मेरे मम्मी पापा टाइम पर आ गए थे और उन्हें बहुत मारा, फिर घर से निकाल दिया. लेकिन मुझे पता है कि उसके बाद कितने दिन तक मैं घर से बाहर और स्कूल नहीं जा पाई. मेरे मम्मी पापा मुझे अकेला नहीं छोड़ पाए. ये सारी चीजें बहुत देखी है, इसीलिए मेरे मां-बाप, स्पेशली मेरी मम्मी मुझे लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है. जब कोई मेरे बारे में खराब बोलता है, तो मुझे लगता है कि मेरी मम्मा सुनेंगी, तो उनपर क्या बीतेगी और उनको क्या लगेगा.’
अपूर्वा माखीजा हुईं शो से बाहर
एक्ट्रेस के इस खुलासे ने हर किसी को इमोशनल कर दिया. इस एपिसोड की क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपना-अपना सीक्रेट रिवील कर रहे हैं. बता दें कि अपूर्वा माखीजा शो से बाहर आ गई हैं. दरअसल, वो इनफॉर्मर बनकर कुछ दिनों के लिए शो में आईं थीं.

