दिग्गज अभिनेत्री पावला श्यामला का 75 की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी ने ली जान, आर्थिक तंगी भी बनी मौत की वजह

Must Read

Actress Pavala Syamala Passes Away: तेलुगु सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पावला श्यामला का मंगलवार तड़के 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. अभिनेत्री लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त थीं, उनका इलाज चल रहा था. लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से पावला श्यामला का निधन हो गया. पावला स्यामला का निजी जीवन भी चुनौतियों से भरा रहा. उन्होंने बचपन में अपनी मां को खो दिया और बेटी के जन्म के कुछ समय बाद ही उनके पति का भी निधन हो गया.

परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं

इसके बावजूद उन्होंने अभिनय जारी रखा और परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं. वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही थीं. उस्मानिया जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन कल्याण, साई दुर्गा तेज, दिल राजू समेत कई फिल्म हस्तियों ने अभिनेत्री पावला श्यामला के इलाज के लिए आर्थिक मदद की थी.

साल 1985 में फिल्मी करियर की शुरुआत

पावला श्यामला का जन्म 1951 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के अमरावती में हुआ था. उनका नाम पहले नेथी श्यामला था. सिनेमा में कदम रखने से पहले वह थिएटर में अभिनय करती थीं. साल 1985 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. उनके करियर की पहली फिल्म ‘बाबाई अब्बाई’ थी, जिसमें लीड रोल में नंदमुरी बालकृष्ण थे. इसके बाद उन्होंने ‘स्वर्णकमलम’, ‘आंध्रावाला’ और ‘खड्गम’ जैसी हिट फिल्में कीं.

13 साल की उम्र में शादी

थिएटर करने की शौकीन पावला की 13 साल की उम्र में शादी हो गई थी. लेकिन तीन साल बाद पति का निधन हो गया. उन्होंने एक विधवा का सख्त जीवन जीना शुरू किया. उन पर परिवार की तरफ से पांबदियां थीं. उनके शादी के बाद एक बेटी भी हुई थी, जो अब तक उनकी देखरेख कर रही थीं. लेकिन अभिनय से प्यार और अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया. वह अपनी मेहनत और संघर्ष से तेलुगु सिनेमा का जाना-माना नाम बन गईं.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी का GenZ वीडियो फेसबुक से गायब, META ने बताई वजह, मांगी माफी

Latest News

US अधिकारियों ने वियतनाम में चीन के कारखानों पर मारा छापा, दोनों देशों के बीच बढ़ा व्यापारिक तनाव

New Delhi: अमेरिका और वियतनाम के बीच व्यापार वार्ताएं लगातार जारी है. इसी बीच अमेरिकी कस्टम अधिकारियों ने वियतनाम...

More Articles Like This