Bodies of two sailors brought to India: ‘एमटी सेटेबेलो’ जहाज पर ओमान की खाड़ी में हुए अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले तीन में से दो भारतीय नाविकों के शव भारत वापस भेज दिए गए हैं. बुधवार को ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है.
अमेरिकी नौसेना के इस हमले में जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. वहीं, 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था. इस हमले में मारे गए नाविकों के नाम आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया हैं.
भारतीय दूतावास ने इस मुश्किल वक्त पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. दूतावास ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत सरकार और पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है.
मालूम हो कि ओमान में भारतीय दूतावास ने ‘एमटी जलवीर’ जहाज पर सवार सभी 20 भारतीय क्रू मेंबर्स के सुरक्षित रेस्क्यू और उनकी वतन वापसी की भी पुष्टि की थी. सुरक्षित बचाए गए इन नाविकों ने संकट के समय तुरंत मदद पहुंचाने के लिए भारतीय दूतावास और ओमान के स्थानीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.