इलाहाबाद HC को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया कॉल, इस केस से जुड़ा है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुराः पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है. यह धमकी श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह केस के मुख्य वादी आशुतोष पांडेय को दी गई है. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच करने की मांग की है.

बताया गया है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के वादी एवं पक्षकार आशुतोष पांडेय को पाकिस्तान के आतंकी संगठन से, 92 302 9854231 से 9956000006 नंबरों से 19 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. साथ ही पीड़िता का दावा है कि पीड़ित को इन नंबरों से गालियां दी गई हैं. पीड़ित को यह कॉल 13 नवंबर की देर रात की गई थी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version