नोएडा-गाजियाबाद में आंधी के साथ बरसे मेघ, दिल्ली से लेकर हरियाणा तक बेईमान हुआ मौसम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi-NCR Weather: बीते कई दिनों से तीखी धूप के बीच गर्मी और उमस का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार को दिन में हुई बारिश और काली घटाओं से काफी राहत मिली. घने काले बादलों के बीच दिन में ही अंधेरा छा गया. बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों काफी राहत मिली और उनके चेहरे खिलखिला उठे.

दोपहर के 2 बजे से सोनीपत, फरीदाबाद और दिल्ली के कुछ इलाकों में भी मौसम बदल गया. जहां नोएडा में काले बादल छाए हैं, वहीं सोनीपत, फरीदाबाद में धूल भरी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है.

नोएडा में तेज आंधी संग गरज रहे बादल

नोएडा में काले बादल छाने के बाद तेज आंधी चलने के साथ ही बादल भी गरज रहे हैं.

दिल्ली में तेज बारिश से गर्मी से राहत

दिल्ली के पूर्वी जिले और नई दिल्ली में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. इससे मौसम कूल-कूल हो गया है और बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है.

सोनीपत में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आया है. बृहस्पतिवार सुबह से जहां दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश के बीच लोगों के पसीने छूट रहे थे. वहीं दोपहर को आसमान में काले बादलों का डेरा छाने और धूल भरी हवाओं के साथ कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई है.

खरखौदा में जहां बूंदाबांदी हो रही है, वहीं सोनीपत शहर में भी कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई है. मौसम विशेषज्ञों ने धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version