Tikamgarh: BJP नेता पर हमला करने आए बोलेरो सवारों की ग्रामीणों ने की धुनाई, गाड़ी में मिला हथियार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tikamgarh Crime: मध्य प्रदेश से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार की देर रात टीकमगढ़ जिले के नगर पलेरा में बीजेपी नेता के घर पर बोलेरो सवारों ने हमला बोल दिया. इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण हमलावरों पर टूट पड़े और उनकी जमकर धुनाई की. बोलेरो को कब्जे में लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया. वाहन से हथियार बरामद किया. मामले में एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं.

वाहन से बरामद हुआ कट्टा-कारतूस
बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदारों के आदमी एक बोलेरो में सवार होकर टीकमगढ़ जिले के नगर पलेरा में बीजेपी नेता के घर पहुंचे और हमला बोल दिया. हमला करते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पड़कर जमकर धुनाई कर दी. उनकी बोलेरो को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची ने वाहन को जब्त कर लिया. तलाशी लेने पर बोलेरो से कट्टा-कारतूस, डंडे और लोहे की रॉड बरामद किया.

शराब कंपनी के कर्मचारी ने कहा
शराब कंपनी के कर्मचारी मोनू का कहना है कि हम लोग अबैध शराब पकड़ने जा रहे थे. तभी पलेरा नगर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बोलेरो में तोड़-फोड़ की और मेरे साथ मारपीट की और गाड़ी में अवैध हथियार रख दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी है.

आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाईः एसपी
इस संबंध में टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित का कहना है कि मामला संज्ञान में लिया गया है. पूरी विवेचना की जा रही है कि पूरा मामला क्या था. आखिरकार यह शराब ठेकेदार के आदमी क्यों गए थे. जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आदमी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version