Tonga Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी टोंगा की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tonga Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से ओशनिया महाद्वीप के टोंगा की धरती कांप उठी. नेयाफू में मंगलवार को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. झटके महसूस होते ही तमाम लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए. अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGL) के अनुसार, भूकंप 235 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर आया था. अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है.

मालूम हो कि टोंगा द्वीपीय देश है, जिसमें 171 द्वीप शामिल हैं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित टोंगा के नेयाफू से करीब 153 किलोमीटर दूर पश्चिम में भूकंप आया. USGL के डेटा के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार 9.37 पर आया. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने कहा कि भूकंप जमीन के बहुत भीतर आया था, इसलिए सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Latest News

PM Modi: ‘मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता’, PM मोदी के मुरीद हुए नॉर्वे के पूर्व मंत्री

PM Modi: नॉर्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहेम ने...

More Articles Like This