हिमाचल में आफत की बारिशः अब तक 17 लोगों की गई जान, 120 से अधिक सड़कें बंद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Heavy Rains: हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश हो रही है. बारिश में जन-जीवन को पूरी तरह से बेपटरी कर दिया हैं. सोलन में एक दिन में सामान्य से 870, सिरमौर में 743 व शिमला 669 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की है. सड़कों पर जलभराव और भूस्खलन की वजह से लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा. मौसम की मार से अब तक 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. सौ से अधिक सड़कें बंद हैं.

आसमानी आफत से प्रदेश में विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की और मौत हो गई. इस तरह मानसूनी सीजन में अब तक 17 लोग अपनी जान गंवानी पड़ी हैं. वहीं, हाल ही में भूस्खलन की घटना से पांच लोग घायल हो गए.

HIMACHAL_RAIN_LANDLSIDE

कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के घलाडनाला में पहाड़ी से मलबा गिरने के दौरान सिर पर पत्थर लगने से धोगीधार निवासी 70 वर्षीय शिव राम की जान चली गई. वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर च्वाई स्थित बाजार के लिए पैदल जा रहे थे. आनी में बकरियां चराने गए 62 वर्षीय व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई.

वर्षा से जंगल का रास्ता फिसलन भरा होने से पैर फिसल गया और वह करीब 100 मीटर गहरी ढांक में गिर गए. पांवटा साहिब उपमंडल के जामनीवाला में किराए के कमरे में रहने वाले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले 25 वर्षीय युवक रोहित कुमार की सांप के डंसने से जान चली गई.

himachals

सोलन जिले के कुनिहार के नरवाड़ गांव में गंभरपुल सरली मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर चलती कार पर गिरने से अर्की के एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया है.

कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन होने से एक साल पहले के जख्म फिर हरे हो गए. इसी स्थान पर पिछले वर्ष भूस्खलन से 10 लोगों की मौत हो गई थी. भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी पर तिरपाल बिछाया गया है.

HIMACHAL_RAINS_NEWSS

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वीरवार रात वर्षा के कारण हणोगी बाजार के निकट चट्टान और मलबा सड़क पर गिरा. शुक्रवार सुबह सात बजे बड़ी गाड़ियों के लिए हाईवे बहाल कर दिया गया. झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला रुका नहीं. यहां दिल्ली के पर्यटकों की कार पर पत्थर गिर गया. संयोग अच्छा रहा कि पर्यटक वाल-बाल बच गए.

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सड़कें तालाब बन गईं है. पानी घरों, दुकानों व उद्योगों में घुस गया. मीरपुर कोटला के उद्योगों में पानी भरने से तैयार व कच्चे माल को नुकसान पहुंचा है. अधिकतर मजदूरों के दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचने से उत्पादन प्रभावित हुआ है.

HIMACHALS_LATESTS

नाहन के बड़ा चौक स्थित जोशियों वाली गली में सिरमौर रियासत महल का डंगा गिरने से आठ परिवारों के करीब 40 लोग घरों में फंस गए. सिरमौर के कालाअंब में भारी वर्षा से शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया है.

जिला की प्रमुख नदियों गिरि, वाता, जलाल, टॉस व यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने से गिरि जटोन बांध के सभी 10 गेट खोल दिए हैं. शिमला के विकासनगर में रात को पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो वाहनों को नुकसान पहुंचा है. टुटू में दो पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. प्रदेश में 120 के करीब संपर्क मार्ग बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं. कुल मिलाकर बारिश के नाम पर आसमान से आफत बरस रही है.

Latest News

Threat To Bomb Red Fort: लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Threat To Bomb Red Fort: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक बार फिर...

More Articles Like This