बदायूं में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार ने ली मां और पुत्र-पुत्री की जान, 3 झुलसे

बदायूंः बदायूं से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहा जिले के बिसौली कस्बे में गुरुवार की रात करंट प्रवाहित हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया. इसके चपेट में आने से मां और उसके पुत्र-पुत्री की मौत हो गई. जबकि पति सहित परिवार के तीन सदस्य झुलस गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गर्मी की वजह से घर बाहर सो रहे थे सभी
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात तेज गर्मी होने की वजह से डीपी यादव रोड निवासी 57 वर्षीय साजिद का परिवार घर के सामने सीसी रोड पर चारपाई डालकर सो रहा था. इसी दौरान रात करीब पौने दो बजे अचानक करंट प्रवाहित बिजली का जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, इसके जद में आने से साजिद का बेटा अल्लू (25), बेटी निक्की (22) और 55 वर्षीय पत्नी इशरत बी उर्फ खिल्लो की मौत हो गई है.

इस दुर्घटना में साजिद, उनका 50 वर्षीय भाई असलम और साजिद का धेवता 12 वर्षीय पुत्र आनिव झुलस गया. इस दुर्घटना से मोहल्लावासियों में हड़कं मच गया. कई बार फोन करने के बाद भी विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने नहीं सुनी और न ही कोई मौके पर पहुंचा. मोहल्ला के कुछ लोग दौड़कर 500 मीटर दूर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई.

घटना की सूचना मिलने पर रात में ही एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में ले जाया गया. बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. तीनों की हालत नाजुक बताई गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

‘वैध सैन्य अभियानों को उकसावे की कार्रवाई बताना स्वीकार्य नहीं’, प्योंगयांग की धमकी पर दक्षिण कोरिया ने किया पलटवार

New Delhi: उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिणी सीमा के पास और हथियार तैनात करने की धमकी के बाद...

More Articles Like This

Exit mobile version