स्पेन में ट्रेन हादसाः अब तक 68 की मौत, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain Train Accident: बीते बुधवार (28 अक्टूबर) को स्पेन में भीषण रेल हादसा हुआ था. इस हादसे में अब तक 68 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. ये घटना यूरोप के आधुनिक इतिहास की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक है.

स्पेन में 9 महीने पहले भी हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हुई थी. इस दुर्घटना में 46 लोगों की मौत हुई थी. वहीं एक बार फिर हुए इस भयानक हादसे से लोगों का गुस्सा सरकार के खिलाफ फूट पड़ा है.

हादसे को लेकर लोगो में गुस्सा, सड़कों पर उतरे

हादसे के बाद हजारों लोग प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए.

स्पेनिश प्रसारक TVE की रिपोर्ट के अनुसार, रात भर में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में परिवहन मंत्रालय की इमारत के बाहर करीब 1,500 लोग जमा हो गए और मंत्रियों को पद से हटाने की मांग करने लगे.

खबरों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर बोतलें और फ्लेयर्स (आतिशबाजी) फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. फिलहाल, किसी के घायल होने या किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है.

‘मौत के मंत्री‘ के नारे लगे

स्पेन में हो रहे प्रदर्शनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें देखी जा सकती हैं. प्रदर्शनकारी इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि प्रशासन ने इस हादसे को कैसे संभाला.

प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर भी दिखे, जिन पर लिखा था, ‘CRIMINALES ABAJO EL REGIMEN DEL 78 (अपराधी, 78 की व्यवस्था खत्म करो).’ राजधानी में जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की, तो उन्होंने ‘ऑस्कर पुएंते (मौत का मंत्री)’ के नारे भी लगाए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन में आज रेल चालकों के भी हड़ताल पर जाने की आशंका है. स्पेनिश यूनियन ऑफ रेलवे ड्राइवर्स (SEMAF) का कहना है कि यह विरोध-प्रदर्शन रेलवे सुरक्षा के बचाव के लिए किया जा रहा है.

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version