ट्रांसपोर्ट नगर इमारत हादसा: 22 घंटे से रेस्क्यू जारी, बिल्डिंग मालिक पर FIR दर्ज

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः पिछले 20 घंटे से ट्रांसपोर्ट नगर इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हैं. उधर, इस मामले में पुलिस ने हरमिलाप टॉवर मालिक राकेश सिंघल पर एफआईआर दर्ज किया है. चौकी इंचार्ज की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर गैर इरादतन हत्या में दर्ज की गई है. वहीं, कुछ देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घायलों को देखने के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचने वाले हैं.

हादसे में आठ की मौत, 28 घायल
मालूम हो कि शनिवार की शाम करीब तीन बजे ट्रांसपोर्ट नगर में शहीथ पथ किनारे स्थित तीन मंजिला हरमिलाप टावर का आधा हिस्सा गिर गया था. इस हादसे में कारोबारी जसमीत साहनी सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. हादसे के बाद से पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. पूरी रात रेस्क्यू चला. काफी मलबा हटाया गया. मलबे में दबी गाड़ियां हटाई गई हैं. अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुी हैं.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This