Typhoon Ampil: चक्रवात एम्पिल, घरों को खाली करने के निर्देश, रेलवे-विमान सेवाएं रद्द

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Typhoon Ampil: चक्रवात एम्पिल के जापान में प्रभाव को देखते हुए टोक्यो के तट के पास रहने वाले कुछ निवासियों को तत्काल घर खाली करने का आदेश दिया गया है. कुछ लोगों के घरों में शुक्रवार को बिजली चली गई. चक्रवात अब टोक्यो में तट के पास पहुंच चुका है. संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेटीडब्ल्यूसी) के मुताबिक, दो दिनों में चक्रवात एम्पिल अधिक शक्तिशाली हो चुका है. अगले 12 घंटों तक चक्रवात के और तेज होने की आशंका है. जापान के पास से गुजरते हुए इस चक्रवात का असरन चरम पर होगा.

चक्रवात को देखते हुए घरों को खाली करने के निर्देश
चक्रवात को देखते हुए इसुमी के तटीय क्षेत्रों के अधिकारी ने लगभग 17000 घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया. इसके साथ ही उन्होंने बुजुर्गों और दिव्यांगों से सुरक्षा की तलाश करने की भी अपील की है. शुक्रवार देर रात तक इस क्षेत्र में तूफान आने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है.

रद्द हुई रेलवे-एयरलाइंस की सेवाएं
योकोहामा शहर में भी नोटिस जारी कर स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश जारी किए गए है. शुक्रवार की सुबह तक तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवा के कारण हजारों घरों में बत्ती गुल हो गई. तूफान को लेकर जारी नोटिस के बाद रेलवे और एयरलाइंस ने सेवाएं रद्द कर दी. दो प्रमुख एयरलाइंस जापान एयरलाइंस और ऑल निप्पॉन एयरलाइंस ने 500 उड़ाने रद्द कर दीं. चक्रवात एम्पिल की वजह से रेलवे को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छह बुलेट रेल लाइन सेवाएं निलंबित कर दी गई.

मौसम विभाग ने उत्तरी और पूर्वी जापान के लिए भारी बारिश, तेज हवाएं, बांढ़ की स्थिति और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है. अधिकारियों ने सभी लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और तूफान के प्रभाव के लिए तैयार रहने का आग्रह किया.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version