Unnao Road Accident: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Unnao Road Accident: यूपी के उन्नाव में बुधवार की सुबह कोहरा की वजह से एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जहां पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई.

बाइक से लखनऊ जा रहे थे पिता-पुत्र
जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली के बल्लापुर निवासी संदीप (30 वर्ष) अपने पिता राजेश (50) और बड़े भाई प्रदीप (35) को बाइक पर बैठाकर लखनऊ से घर जा रहा था. इसी दौरान कोहरा की वजह से उन्नाव जिले के बेहटामुजावर थाने के शबलीखेड़ा गांव के सामने लखनऊ-आगरा क्सप्रेस- वे पर बाइक खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई.

घायल एक बेटे का चल रहा इलाज
इस हादसे में हादसे में पिता राजेश और बेटा प्रदीप व संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए. तत्काल यूपीडा ने घायलों को औरास सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने राजेश और उनके बेटे प्रदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है, सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version