उन्नावः बंद कमरे में मृत मिले फौजी की पत्नी और दो बच्चे, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के उन्नाव से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां कटरा मोहल्ले में स्थित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और उसके दो बच्चे मृत मिले. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी आलोक सिंह सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं. मौजूदा समय में वह लद्दाख में तैनात हैं. सोमवार सुबह उन्होंने अपनी पत्नी रचना सिंह उर्फ नीशू (35 वर्ष) को कई बार फोन मिलाया. लेकिन फोन न रिसिव नहीं हुआ. इस पर उन्होंने फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव निवासी परिजनों को पत्नी का फोन ना उठने की जानकारी दी. आलोक का छोटा भाई पंकज सुबह 10 बजे कटरा स्थित घर पहुंचा. कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला. इस पर पड़ोसी के घर से छत के रास्ते अपने घर में दाखिल हुआ.

जानकारी होते ही मौके पर लगी भीड़
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उसे तोड़ने के बाद अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए. नीशू के साथ सात साल का बेटा वैभव और चार साल की बेटी वैष्णवी मृत पड़े हुए थे. यह देख वह चीखते हुए बाहर की ओर भागा. घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई.

अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत की आशंका
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर सीओ, कोतवाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. इस संबंध में कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत का अनुमान है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

Blackboard Chalk Making Process: ब्लैकबोर्ड की चॉक कैसे बनती है? जानिए इस छोटी-सी सफेद डंडी के पीछे छिपी पूरी कहानी

स्कूल में ब्लैकबोर्ड पर लिखने वाली चॉक देखने में भले ही बेहद साधारण लगे, लेकिन इसे तैयार करने के पीछे कई चरण होते हैं. जानिए चॉक में कौन से पदार्थ इस्तेमाल होते हैं और मशीन से इसका आकार कैसे तैयार किया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version