UP Crime News: रंगबाज प्रिंसिपल बंदूक लेकर पहुंचे स्कूल, जानिए क्यों मचा पूरा बवाल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर सोमवार को लोधा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय हयातपुर विझेरा में एक प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र शर्मा विद्यालाय में बंदूक लेकर पहुंच गए. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान और अभिभावकों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया.

वहीं, प्रकरण में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाए. मामला को बढ़ता देख बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस मामले में आना पड़ा. विवाद को शांत करने के लिए पुलिस को भी आना पड़ा.

जानिए मामला
लोधा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय हयातपुर विझेरा पर नियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक सोमवार विद्यालय में बंदूक लेकर पहुंच गए. इससे वहां पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी वहां पहुंचे, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया. वहीं, विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापिका ने जांच में सहयोग नहीं किया, जिस वजह से वो भी निलंबित हो गई. वहीं, बीएसए ने एक शिक्षामित्र की संलिप्तता होने पर उसे दूसरे विद्यालय से संबध कर दिया और सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया.

यह भी पढ़ें-

UP Crime: भारत की इस यूनिवर्सिटी में 7 साल पढ़ा है आतंकी अर्सलान, घरवालों को NIA ने घर में किया कैद

स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचा प्रधानाध्यापक
आपको बता दें कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के बंदूक लेकर स्कूल पहुंचने की सूचना पर सुबह प्रधान मुनेंद्र कुमार और साथ में भारी संख्या में ग्रामीण स्कूल में पहुंचे और जमकर हंगामा किया. मामले की सूचना पुलिस को हुई तो खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील भी विद्यालय परिसर में पहुंचे. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि आप स्कूल में बंदूक लेकर क्यों आएं हैं. इसका असर बच्चों पर पड़ेगा.

वहीं, इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद लोधा थानाध्याक्ष विपिन यादव फोर्स के साथ विद्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया. इस बीच बीएसए डा. राकेश कुमार को भी आना पड़ा. दोनों अधिकारियों के सामने प्रधानध्यापक ने ग्रामीणों पर कमीशखोरी का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें- UP: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तीन महीने में होगी 5990 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति

प्रधानाध्यापक निलंबित
जानकारी दें कि बीएसए ने देर शाम को खंड शिक्षा अधिकारी की 18 अक्टूबर 2023, 28 अक्टूबर 2023 व छह नवंबर 2023 की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया. इसी के साथ शिक्षामित्र को बीआरसी बिजौली से संबंध करने का आदेश जारी कर दिया.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This