UP: जेल से बाहर आए आजम खान, 23 महीने बाद मिली राहत, समर्थकों में खुशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीतापुर: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं. 23 महीने बाद 23 सितंबर को रिहा हुए. रिहाई के बाद वह सीधे रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं. आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम सहित अन्य समर्थक मौजूद हैं.

मालूम हो कि आजम खान लंबे समय से जेल में बंद थे और उनके समर्थक सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराज थे, क्योंकि उन्होंने ना इस मामले को बहुत तवज्जो दी और ना कोई ऐसा बयान, जो आजम को राहत पहुंचा सके.

एक समय था जब आजम खान यूपी में सपा के कद्दावर नेताओं में गिनती थी. जब प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार थी तो आजम खान बहुत पावरफुल हुआ करते थे और उनकी तूती बोलती थी, लेकिन वक्त ने करवट लिया और यूपी में भाजपा की सरकार आते ही आजम खान के दिन पलट गए और वह तमाम मुकदमों की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गए.

लंबे समय से जेल में थे आजम खान

आजम खान ने बहुत कोशिश की, लेकिन जेल से बाहर नहीं निकल पाए. एक तरफ उनके ऊपर दर्ज मुकदमों की संख्या बढ़ती रही और दूसरी तरफ उनके जेल में रहने के दिन भी बढ़ते गए. फिलहाल, 23 महीने बाद आजम खान जेल से बाहर आ गए हैं. इससे उनके परिवार सहित समर्थकों में खुशी हैं.

Latest News

Silicon Valley Open: भारतीय स्टार अनाहत सिंह का सफर समाप्त, सेमीफाइनल में मलेशियाई खिलाड़ी ने 1-3 से हराया

Redwood City: सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में मलेशिया की शिवसांगरी सुब्रमण्यम से हारकर भारतीय स्टार अनाहत सिंह का...

More Articles Like This

Exit mobile version