यूपी: BJP विधायक के मोबाइल पर पाकिस्तान से आई धमकी भरी कॉल!, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Threat to MLA: यूपी के मथुरा चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा फोन आया है. विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपने और परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है.

रात में दो बार आई कॉल

विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि 28 सितंबर की रात 10:38 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने कथित तौर पर विधायक से कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद कर दें. साथ ही धमकी दी कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और भारत में मौजूद उसके साथियों के माध्यम से विधायक का इंतजाम कर देगा. इसके बाद रात 2:17 बजे उसी पाकिस्तानी नंबर से दोबारा फोन आया.

परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी

कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उसकी बात समझ में आ गई होगी, नहीं तो पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़ा होने की बात भी कही.

एसएसपी ने बताया

एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में विधायक ने बताया कि पूर्व में भी उन्हें इसी तरह के पाकिस्तानी नंबरों से फोन आ चुके हैं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था. अब लगातार धमकी मिलने के बाद उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. एसएसपी ने बताया कि कोतवाली में मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दी गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version