UP: सिद्धार्थनगर में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, स्कूटी से निकले थे दोनों, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महराजगंजः यूपी के महराजगंज से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां सिद्धार्थनगर में संदिग्ध अवस्था में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना के बसहिया खुर्द के रहने वाले मंजेश जायसवाल व अमृता शर्मा का आमने-सामने मकान है. अमृता हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी, जबकि उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं. युवक मंजेश श्यामदेउरवा चौराहे पर ही एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था.

मंगलवार की शाम दोनों निकले थे स्कूटी से

मंगलवार की शाम छह बजे दोनों स्कूटी से निकले थे. जब देर रात होने के बाद भी दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग चिंतित हो और अगल-बगल तलाश करने के साथ ही रिश्तेदारों के घर फोन कर जानकारी करने लगे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका. बुधवार की सुबह दोनों के मृत्यु की सूचना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा स्वजन को दी गई, तो कोहराम मच गया.

पुल के पास दोनों मिले मृत

सिद्धार्थनगर पुलिस को मोहाना थाना क्षेत्र स्थित सड्डा पुल के पास दोनों अचेत अवस्था में मिले थे. बगल में उनकी स्कूटी भी खड़ी थी. राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल पुलिस दोनों को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल से उनकी पहचान की.

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया

इस संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बसहिया खुर्द के रहने वाले युवक और किशोरी का शव सिद्धार्थनगर जिले में मिला है. सिद्धार्थनगर पुलिस की सूचना पर स्वजन घटना स्थल पर पहुंचे. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Somwati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या आज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Somwati Amavasya 2026: सनातन धर्म में अमावस्‍या का विशेष महत्‍व होता है. धार्मिक मान्‍यता है कि इस दिन स्‍नान दान...

More Articles Like This