UP Encounter: मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख ढेर, STF के साथ हुई मुठभेड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Encounter: मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को मुजफ्फरनगर में बड़ी सफलता मिली है. मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर 50 हजार के इनामी शाहरुख पठान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. खालापार निवासी शाहरुख पठान ने पुलिस पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में एसटीएफ ने शार्प शूटर शाहरुख पठान को ढेर कर दिया.

दो पिस्टल, एक रिवाल्वर और 60 से अधिक कारतूस बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए शाहरुख पठान पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. एसटीएफ ने मौके से दो पिस्तौल और एक रिवाल्वर के साथ ही 60 से ज़्यादा कारतूस और एक कार बरामद की है.

एसटीएफ एएसपी बृजेश कुमार ने बताया

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने कार सवार बदमाश की घेराबंदी की थी. रविवार की देर रात छपार क्षेत्र में बिजोपुरा तिराहे पर कार सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई.

इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खालापार के मोहल्ला खालापार निवासी शाहरुख पठान मारा गया. उसके पास से एक रिवाल्वर और दो पिस्टल सहित 60 से अधिक कारतूस बरामद हुए.

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह पूर्व में पुलिस कस्टडी में हत्या भी कर चुका था. उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version