Delhi Double Murder: दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर चाकू से किए वार, दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Double Murder: देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. रविवार की रात यहां एक पार्क में दो दोस्तों की हत्या हुई है. घटना की सूचना मिलने पर ख्याला थाना और तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

दोनों दोस्तों की मौके पर हुई मौत

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र से दोहरा हत्याकांड सामने आया है. जांच में सामने आया है कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है. दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है.

गहरे दोस्त थे संदीप और आरिफ 

दोनों दोस्त एक ही गली में अपने परिवारों के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि संदीप और आरिफ गहरे दोस्त थे. दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि संदीप प्रॉपर्टी डीलर था. वह जिम ट्रेनर भी रहा था.

घटना को लेकर लोग लगा रहे तरह-तरह का कयास 

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच ऐसी कौन सी बात हो गई, जिसको लेकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया था. फिलहांल, तिलक नगर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं. उधर, इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version