CM रेखा गुप्ता ने देखी अनुपम खेर की फिल्म Tanvi The Great, तारीफ में कही ये बात

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tanvi The Great: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर में रविवार शाम बॉलीवुड फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई. इसका हिस्सा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनीं. फिल्म की अभिनेत्री शुभांगी दत्त और एक्टर-डायरेक्टर अनुपम खेर भी शामिल हुए. सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ की और कहा कि दुनिया भर के हर बच्चे को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए.

फिल्म की पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं अनुपम खेर को बधाई देती हूं, जिन्होंने इस फिल्म में स्पेशल बच्चों की सुनहरी उड़ान को दिखाया है. इस फिल्म का हर एक पल इतना मार्मिक था कि मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती. इसका विषय अपने आप में इतना सशक्त और सुंदर है कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के हर बच्चे को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. मैं भी चाहूंगी कि दिल्ली सरकार की तरफ से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को ये फिल्म दिखाएं. मैं इस फिल्म के लिए अनुपम खेर और उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.”

अनुपम खेर ने कही ये बात

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के डायरेक्टर और एक्टर अनुपम खेर ने कहा, “एक फिल्म को बनाने में चार साल लगते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को फिल्म पसंद आई और उन्होंने इसकी तारीफ की. मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए. ये फिल्म एक बच्ची की कहानी है, जिसे हमने सुपर हीरो बनाया है.” इसके अलावा, एक्ट्रेस शुभांगी दत्त ने ‘तन्वी द ग्रेट’ पर बात करते हुए कहा, “यह पूरा अनुभव बहुत भावुक करने वाला रहा. लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे प्यार दे रहे हैं, इसलिए यह बहुत ही भावुक और अभिभूत करने वाला अहसास है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और राष्ट्रपति मुर्मू ने फिल्म को सराहा है.”

18 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 21 वर्षीय ‘ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर’ से जूझ रही लड़की तन्वी रैना पर आधारित है, जो अपनी मां विद्या और दादा कर्नल प्रताप रैना के साथ रहती है. फिल्म में अनुपम खेर कर्नल प्रताप रैना का किरदार निभा रहे हैं. एक्ट्रेस शुभांगी दत्त फिल्म में तन्वी का रोल कर रही हैं. इनके अलावा, फिल्म में जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी हैं.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू ने देखी फिल्म ‘Tanvi the Great’, करण टैकर ने जताई खुशी

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version