UP: गाजियाबाद में वारदात, देवर ने की भाभी और मासूम भतीजी की हत्या, हुआ फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां रिश्ते का खून हुआ है. एक देवर ने अपनी भाभी और मासूम भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोप फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है.

गला घोंटकर ली भाभी और भजीती की जान
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह गाजियाबाद के थाना वेवसटी क्षेत्र के गांव बम्हेटा में मां और उसकी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक महिला के पति ने हत्या का आरोप अपने छोटे भाई पर लगाया है.

बेटी को गोद में लेकर आंगन में बैठी थी मां परवीन
बताया गया है कि बम्हेटा गांव की रहने वाली परवीन (30 वर्ष) पत्नी बुरहान अपनी तीन माह की बेटी को गोद में लेकर घर के आंगन में बैठी थी. ऐसा आरोप है कि महिला का देवर घर में आया और किसी बात को लेकर उसकी भाभी परवीन में कहासुनी होने लगी. इसी दौरान मां-बेटी की हत्या की वारदात हुई.

वेब सिटी थाना प्रभारी ने बताया
इस संबंध में वेब सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि कहासुनी के दौरान आरोपी देवर ने दुपट्टे से परवीन का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने तीन माह की भतीजी की भी उसी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.

फरार आरोपी 24 वर्षीय जीशान ने अपनी भाभी परवीन और तीन माह की भतीजी आफिया की हत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है. घटना के समय आरोपी का बड़ा भाई बुरहान काम पर गया हुआ था. मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version