UP: खतरनाक थे IS आतंकी हरिश के इरादे, हमलों को अंजाम देने को जुटा रहा था फंड, लैपटॉप और मोबाइल से खुले राज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश के इरादे खतरनाक थे. वह आतंकी हमले अंजाम देने के लिए फंडिंग जुटा रहा था. उसके बैंक खाते में बीते कुछ महीनों के दौरान संदिग्ध खातों से रकम भेजी गई थी. उसे रिमांड पर लेने के बाद जब एटीएस के अधिकारियों ने इस बाबत पूछताछ की तो उसने चुप्पी साध ली.

लगातार हारिश खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन अधिकारियों ने जब उसके लैपटॉप और मोबाइल से मिले डाटा के बारे में सवाल पूछे तो उसने आईएस के हैंडलर के संपर्क में होने की बात स्वीकार की.

संदिग्ध थीं हारिश की गतिविधियां

मालूम हो कि एटीएस ने हारिश को आज सुबह लखनऊ जेल से अपनी अभिरक्षा में लेने के बाद गहन पूछताछ की. इससे पहले एटीएस ने हारिश के साथ बीडीएस का कोर्स करने वाले छात्रों से भी उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली थी. उन्होंने बताया कि हारिश की गतिविधियां संदिग्ध थीं.

दिनभर लैपटॉप और मोबाइल में व्यस्त रहता था हारिश

आरोपी हारिश बीडीएस का सेकेंड ईयर का छात्र है. दिनभर अपने लैपटॉप और मोबाइल में व्यस्त रहता था. अक्सर उससे आसपास के इलाकों के लोग मिलने भी आते थे. एटीएस ने हारिश के उन साथियों को भी चिन्हित किया है, जिसे उसने अपने ग्रुप में जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए शामिल किया था. इनसे हारिश का बुधवार को आमना-सामना कराने की चल रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version