UP News: टप्पल में सिरफिरे ने ली दो लोगों की जान, ग्रामीणों ने उसे भी मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़ः यूपी के टप्पल सनसनीखेज घटना प्रकाश में आ रही है. यहां बुधवार की सुबह टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर में मानसिक रूप से परेशान एक सिरफिरा व्यक्ति डंडा लेकर गांव में घुस आया. उसने एक के बाद एक दो लोगों को पर डंडे से हमला कर मौत की नींद सुला दिया. इतना ही नहीं, एक के शव को जला दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर को भी मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

सुबह कही से गांव में आया युवक
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे नूरपुर गांव में आरोपित युवक कही से आया. इसी दौरान बिना किसी बात के उसने खेत में काम रहे लाला को डंडे से पीटना शुरू कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसके बाद आरोपित ने अपने कपड़े उतारकर लाला के ऊपर फेंक दिया और उन्हीं के जेब से माचिस निकलकर आग लगा दी. इस बीच कुछ महिलाओं ने उसे देख लिया और शोर मचाना शुरु किया. इस पर आरोपित बिना कपड़ों के उनकी ओर दौड़ पड़ा. इस दीरान वहां से गुजर रहे गांव के जफर पर डंडे से वार किया. उनकी भी मौत हो गई. इस घटना से गांव में भय के बीच हड़कंप मच गया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर को मार डाला
तमाम ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए. ग्रामीणों ने आरोपित को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसकी भी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात पलाश बंसल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि आरोपित का नाम अफजाल बताया जा रहा है. अभी तक की जांच और पूछताछ में यह सामने आया है कि अफजाल ने दो लोगों की हत्या की. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे मार दिया. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

बलूच लड़ाकों का दावाः पाकिस्तानी सेना और उसके अहम ठिकानों पर किया हमला, चार की मौत

Balochistan Attacks: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और सिंध में पाकिस्तानी सेना और उससे जुड़े अहम ठिकानों पर बलूच लड़ाकों ने...

More Articles Like This

Exit mobile version