UP News: खराब हुआ इंडिगो विमान का AC, यात्रियों ने किया हंगामा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाराणसी: नई दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में गुरुवार शाम जमकर हंगामा हुआ. इस हंगामें की वजह यह थी कि फ्लाइट का एसी काम नहीं कर रहा था. गर्मी की वजह से तीन महिला यात्रियों की तबियत बिगड़ गई, जबकि एक महिला यात्री बेहोश हो गई. यात्रियों ने 1 घंटे पांच मिनट का सफर गर्मी के बीच बिताया. लैडिंग के बाद यात्रियों ने इसकी शिकायत एयरपोर्ट पर अधिकारियों से की. वहीं विमान में हुए हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ है.

जानकारी के अनुसार, इंडिगो का विमान 6 ई2235 दिल्ली से शाम 7.35 बजे उड़ान भरकर रात 8.40 बजे बनारस पहुंचना था. दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान में यात्रियों के बैठने पर एसी नहीं चल रहा था. इससे गर्मी की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई. यात्रियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया तो विमान कर्मियों ने थोड़ी देर में सही होने की बात कही. इधर, प्लेन में गर्मी की वजह से महिलाओं की तबियत बिगड़ गई. उसमें से एक महिला अचेत हो गई.

वाराणसी के रहने वाली एक यात्री ने बताया कि विमान जब उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी एसी नहीं चल रहा था. यात्रियों ने विमानदल से शिकायत की. जवाब मिला कि टेक ऑफ के बाद सब सही हो जाएगा, लेकिन पूरी यात्रा के दौरान एसी नहीं चला. इससे एक महिला यात्री अचेत हो गई. वहीं, दम घुटन से कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई. जिससे नाराज होकर यात्रियों ने हंगामा किया. इस संबंध में एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर अंकुर ने बताया कि एसी खराब होने की उन्हें जानकारी नहीं है.

Latest News

पीएम मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद,  ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हाेंगे शामिल 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा...

More Articles Like This

Exit mobile version