कब रिलीज होगी शाहरुख खान-सुहाना खान की ‘किंग’, जानें ?

शाहरुख खान ने साल 2023 में अपनी तीन फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं अब शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आयेंगे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म किंग में एक्टर अभिषेक बच्चन नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तो काफी दिनों से चल रही हैं। लेकिन हाल ही में ‘किंग’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट से लेकर शूटिंग शेड्यूल का भी खुलासा हुआ है।
कब रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’ ?
रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग दो शेड्यूल में होगी, जिसकी शुरुआत जनवरी 2025 से होने वाली है, इसके अलावा खबरें है कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ का सेट बेहद ही बड़ा होने वाला है। शाहरुख खान की ‘किंग’ को मेकर्स साल 2026 में रिलीज करने की प्लानिंगा कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में बाप बेटी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करते नजर आयेगी। फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ ही सिद्धार्थ आनंद ने भी प्रोड्यूस किया है।
गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आयेंगे शाहरुख खान
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि वह फिल्म ‘किंग’ में एक गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे। ‘मुंज्या’ एक्टर अभय वर्मा भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘किंग’ में अभय वर्मा शाहरुख खान की लाडली सुहाना संग रोमांस करते नजर आ सकते हैं। लेकिन इन खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version