UP News: सीतापुर में हादसा, डिस्टिलरी का टैंक फटा, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के सीतापुर से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां चीनी मिल में डिस्टलरी का ग्रेन टैंक फटने से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि तीन शव पड़े मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि ये हादसा रामकोट थाना क्षेत्र की जवाहर चीनी मिल में हुआ है. डिस्टलरी का ग्रेन टैंक फटने से 3 लोगों की जान चली गई है. यहां गेंहू और धान को सड़ाकर अल्कोहल बनाया जाता है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चीनी मिल प्रबंधन ने सभी गेटों को लॉक कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

अमेरिका में पहले अश्वेत स्पीकर बनने की रेस में जेफ्रीज शामिल, ट्रंप के टैरिफ को खत्म करने का किया वादा

Washington: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने औपचारिक रूप से अगले...

More Articles Like This

Exit mobile version