UP News: सीतापुर में हादसा, डिस्टिलरी का टैंक फटा, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के सीतापुर से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां चीनी मिल में डिस्टलरी का ग्रेन टैंक फटने से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि तीन शव पड़े मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि ये हादसा रामकोट थाना क्षेत्र की जवाहर चीनी मिल में हुआ है. डिस्टलरी का ग्रेन टैंक फटने से 3 लोगों की जान चली गई है. यहां गेंहू और धान को सड़ाकर अल्कोहल बनाया जाता है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चीनी मिल प्रबंधन ने सभी गेटों को लॉक कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

दिल्ली में हादसाः चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणधीन इमारत ढहा, दो लोगों की मौत, एक घायल

Delhi Duilding Collapse: दिल्ली से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां चावड़ी बाजार में एक निर्माणाधीन तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version