UP News: दुल्हन को मंडप से उठा ले गए भाई, देखता रह गया दूल्हा, फिर…

UP News: यूपी के शाहजहांपुर के तिलहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार की रात बहादुरगंज मोहल्ला में एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया, जब चचेरे भाई दुल्हन को मंडप से उठा ले गए. लड़का पक्ष की सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने दुल्हन को बरामद करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया. मामला प्रापर्टी के विवाद का बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस का कहना है कि वर-वध की उम्र में काफी अंतर है. इसलिए चचेरे भाई शादी से नाराज थे. हालांकि बाद में दोनों की शादी करा दी गई.

अचानक आ धमके दुल्हन के चचेरे भाई
जानकारी के अनुसार, सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी तिलहर थाना क्षेत्र के गांव में तय हुई थी. तय तिथि के अनुसार बुधवार को बरात का इंतजाम मोहल्ला बहादुरगंज में युवती पक्ष के रिश्तेदारी में रखा गया था. दरवाजा पर पहुंचे बारातियों का स्वागत-सत्कार किया गया. मंडप में सात फेरे के साथ ही शादी की रस्मों को पूरा कराया गया. इसी बीच अचानक से दुल्हन के चचेरे भाई वहां आ धमके.

तोड़ दिए पूर्व प्रधान के गाड़ी के शीशे
उन्होंने शादी का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. अपने साथियों की मदद से पूर्व प्रधान बबलू की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, इसके साथ ही जबरदस्ती दुल्हन को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए. तत्काल वर पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. तत्काल सक्रिय होते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की और दुल्हन को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया. मामले को बढ़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई.

प्रापर्टी के विवाद की चर्चा
मालूम हो कि जिस युवती की शादी थी, वह तीन बहनें हैं. एक की शादी 16 जून को हो चुकी है. दूसरी की बारात बुधवार को आई थी. चर्चा है कि दुल्हन के चचेरे भाइयों की जमीन पर नजर है, इसलिए वह चाचा की जमीन को लेकर बहनों की शादी नहीं होने देना चाहते हैं. इस मामले में एक पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई. देर रात तक मामले का हल नहीं निकल सका, इस पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है.

एसपी देहात ने बताया…
एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि दुल्हन को मंडप से उठाकर ले जाने की बात निराधार हैं. दुल्हन और दूल्हे की उम्र में काफी अंतर होने के चलते चचेरे भाइयों ने एतराज किया था. दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया था. बाद में दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version