UP News: गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ मथुरा जंक्शन

मथुराः यूपी के मथुरा में गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई. तत्काल आरपीएफ, एसओजी, रेलवे सहित कई थानों की पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई और स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान संदिग्ध लोगों के साथ ही यात्रियों के सामानों को चेक किया गया.

बुधवार को मथुरा स्टेशन पर अधिकारियों को सूचना मिली कि गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी है. तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. कुछ ही समय में स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. प्लेटफॉर्म पर चेकिंग शुरु कर दी गई. स्टेशन पर एसपी सिटी सहित आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता ने प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर जांच-पड़ताल की.

गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन पर पहुंचने का समय 11:47 है. बुधवार को यह 10 मिनट विलंब से 11:57 पर पहुंची. आतंकी होने की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस बल के जवान ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही उसमें सवार हो गए और पूरी ट्रेन में चेकिंग की गई. लेकिन कोई आतंकी नहीं मिला. इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली. करीब सात मिनट रुकने के बाद 12:04 बजे इसे यहां से ट्रेन को रवाना किया गया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version