UP News: दुर्घटना का शिकार हुई मंत्री संजय निषाद की कार, हुए घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: बुधवार की सुबह रायबरेली के सलोन में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना के दौरान कैबिनेट मंत्री कार पर ही सवार थे. यह दुर्घटना तब हुई, जब वह लखनऊ से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि मंत्री की गाड़ी के साथ चल रही गाड़ी ने बाइक सवार को बचाने में अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे मंत्री की गाड़ी टकरा गई और गाड़ी का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया है. इस हादसे में मंत्री संजय निषाद और उनका चालक बाल-बाल बच गए. तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. हादसे की जानकारी होते ही पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन और महकमे के आला-अधिकारी पहुंच गए.

बताया गया है कि बुधवार की सुबह यूपी सरकार के मत्स्य पालन मंत्री अपने काफिले के साथ प्रतापगढ़ में समीक्षा बैठक करने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान करहिया बाजार में प्रवेश करते ही मंत्री के साथ आगे चल रही स्कॉर्ट गाड़ी द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से मंत्री की गाड़ी स्कोर्ट से टकरा गई.

.

Latest News

रूस दौरे पर जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन, पुतिन से करेगें मुलाकात

Iran Russia Relations:  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले सप्ताह मास्को दौरे पर जाएगे, जहां वो रूस के राष्ट्रपति...

More Articles Like This