UP News: पुलिस ने कांग्रेस सांसद को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म का है आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि सदर विधानसभा क्षेत्र की एक महिला ने सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.

बताया गया है कि सांसद को शहर कोतवाली पुलिस ने उनके लोहरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया है. सांसद के परिजनों का कहना है कि सांसद एक प्रेस कांफ्रेंस कर सरेंडर करने वाले थे. इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

मालूम हो कि बुधवार को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सांसद की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया था. न्यायाधीश राजेश चौहान ने दो सप्ताह में सरेंडर करने को कहा था.

Latest News

Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं ये बड़े फैसले

Yogi Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज (मंगलवार) को होगी. इसमें माध्यमिक व...

More Articles Like This

Exit mobile version