UP News: बारिश बनी काल, दो मासूमों सहित पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मैनपुरी बुधवार की रात आफत की बारिश हुई. यह बारिश पांच लोगों के लिए काल बन गई. कुरावली के गांव राजलपुर और भोगांव के शिवपुरी में मकान की दीवारें गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शवों को कब्जे में ले लिया.

दीवार गिरने से महिला और पुरुष की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, थाना कुरावली क्षेत्र राजलपुर में दीवार गिरने की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ में पुलिस को चला कि कप्तान सिंह जाटव के मकान की दीवार बारिश के कारण गिर गई. इस दुर्घटना में छप्पर के नीचे सो रहीं ममता देवी (40 वर्ष) और दिलीप कुमार (35) निवासी डी -29/ए इरशाद गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद की मलबा में दबकर मौत हो गई.

कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव का पक्का मकान बन रहा है. जिस कारण बुधवार की रात वह पत्नी फूलन देवी, दो बच्चो तीन वर्षीय हर्ष और दो माह की वर्षा के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे. रात करीब 11 बजे मकान की कच्ची दीवार दंपती और बच्चों पर गिर गई. इस दुर्घटना में दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर रात में ही प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ मौके पर पहुंचे. बच्चों के शव मलबा से निकलवाकर मोर्चरी भिजवाया.

दीवार गिरने से युवक की मौत
वहीं, तीसरी दुर्घटना भोगांव क्षेत्र के गांव कटरा ब्योंति कलां में हुई. यहां के रहने वाले रामू (25 वर्ष) पर बुधवार की रात मकान की दीवार गिर गई. इस दुर्घटना में रामू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Lenskart Q4 Results: लेंसकार्ट की कमाई में बड़ा उछाल, रेवेन्यू पहुंचा 2500 करोड़ के पार

लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू और कुल आय मजबूत बढ़त के साथ सामने आई है, हालांकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में गिरावट दर्ज की गई है.

More Articles Like This