UP News: बारिश बनी काल, दो मासूमों सहित पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मैनपुरी बुधवार की रात आफत की बारिश हुई. यह बारिश पांच लोगों के लिए काल बन गई. कुरावली के गांव राजलपुर और भोगांव के शिवपुरी में मकान की दीवारें गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शवों को कब्जे में ले लिया.

दीवार गिरने से महिला और पुरुष की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, थाना कुरावली क्षेत्र राजलपुर में दीवार गिरने की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ में पुलिस को चला कि कप्तान सिंह जाटव के मकान की दीवार बारिश के कारण गिर गई. इस दुर्घटना में छप्पर के नीचे सो रहीं ममता देवी (40 वर्ष) और दिलीप कुमार (35) निवासी डी -29/ए इरशाद गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद की मलबा में दबकर मौत हो गई.

कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव का पक्का मकान बन रहा है. जिस कारण बुधवार की रात वह पत्नी फूलन देवी, दो बच्चो तीन वर्षीय हर्ष और दो माह की वर्षा के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे. रात करीब 11 बजे मकान की कच्ची दीवार दंपती और बच्चों पर गिर गई. इस दुर्घटना में दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर रात में ही प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ मौके पर पहुंचे. बच्चों के शव मलबा से निकलवाकर मोर्चरी भिजवाया.

दीवार गिरने से युवक की मौत
वहीं, तीसरी दुर्घटना भोगांव क्षेत्र के गांव कटरा ब्योंति कलां में हुई. यहां के रहने वाले रामू (25 वर्ष) पर बुधवार की रात मकान की दीवार गिर गई. इस दुर्घटना में रामू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य, डेरिल मिचेल का विस्फोटक अर्धशतक

Wellington: हेनरी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version