UP News: स्कूली बस ने ली बाइक सवार जीजा और साले की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां स्कूली बस ने जीजा और साले की जान ले ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

सामने से बस से टकराई बाइक
जानकारी के अनुसार, रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के भरतपुर ग्रिंट के पास मंगलवार की सुबह एएसके मेमोरियल स्कूल की बस ने कांजी हाउस के पास मंदिर के समीप समाने से आ रहे बाइक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. इससे सड़क पर जाम लग गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया. लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर शवों को कब्जे में ले लिया.

मृतकों में ये हैं शामिल
मृतकों की पहचान रामपुर ग्रिंट निवासी शिवधर (45 वर्ष) और उसके साले 40 वर्षीय नरदाहे (40) के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. शव पर नजर पड़ते ही दहाड़े में मारकर रोने लगे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version