UP: झांसी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झांसी: यूपी के झांसी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा कि एक तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

पूंछ के खिल्ली गांव के पास हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार की सुबह हुई. बताया गया है कि कार सवार सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार कार पूंछ के खिल्ली गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से शवों को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवाया. पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version