यूपी: पुलिस को दिया झटका, फर्जी हस्ताक्षर, मुहर दिखाकर थाने से उड़ा ले गए ट्रक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhadohi Crime: पुलिस की बात आते ही अच्छ-अच्छों को पसीना छूटने लगता है, लेकिन एक शातिर दीमाग वाले व्यक्ति ने पुलिस को झटका देते हुए उसका दीमाग हिला दिया. उक्त व्यक्ति फर्जी हस्ताक्षर और मुंहर दिखाकर पत्थर लदा ट्रक थाने से उड़ा दिया. हैरान करने वाली यह घटना यूपी के भदोही जिले से सामने आई है. पुलिस आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

जाने क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिद्धनाथ पाल नाम का शख्स बिना परिवहन प्रपत्र के एक ट्रक को ले जा रहा था. पुलिस ने इस ट्रक को जब्त करते हुए 22 मई को औराई थाना को सौंप दिया था. पत्थर से लदे इस ट्रक को थाना परिसर में खड़ा किया गया था. हालांकि, सिद्धनाथ पाल ने 22 मई को ट्रक से संबंधित फर्जी अवमुक्त आदेश पेश किया. इस आदेश पर खान निरीक्षक के हस्ताक्षर और जिला अधिकारी कार्यालय के खनन अनुभाग की मोहर लगी थी.

घटना का ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब ट्रक को छुड़ाने के लिए कथित तौर पर खनन विभाग से जारी आदेश को पुष्टि के लिए जिला अधिकारी कार्यालय (खनन अनुभाग) भेजा गया. फर्जी आदेश पेश करने के आरोप में मिर्जापुर के सिद्धनाथ पाल नाम के सख्स के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This