UP: सड़क हादसे में UP विधानसभा के विशेष सचिव की मौत, बेटा घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: गुरुवार की देर रात अयोध्या जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास सड़क हादसा हो गया. इसहादसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (52 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक, बृजभूषण दुबे अयोख्या से लखनऊ जा रहे थे. कार उनका बेटा कृष्णा चला रहा था. इसी दौरान करीब साढ़े 12 बजे हाईवे पर रोजागांव चीनी मिल के पास वाहन को ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई. इसी बीच सामने से आ रही एक ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे कृष्णा को गंभीर चोटें आई हैं. उनका उपचार चल रहा है.

इस संबंध में सीओ आशीष निगम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. मालूम हो कि बृजभूषण दुबे बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित सुरेखा खास गांव के निवासी थे. हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version