UP: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बड़हलगंजः शनिवार की सुबह गोरखपुर के बड़हलगंज में वाराणसी हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस दुर्घटना में जहां तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया. वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

बाइक से घर लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, गरथौली टोला, सिधुआपार गांव के सुनील कुमार पुत्र राधे, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार पुत्र हरिश्चंद्र और राहुल कुमार पुत्र करन एक ही बाइक से फोरलेन के रास्ते घर लौट रहे थे. इसी दौरान शनिवार की सुबह 9:30 बजे जैसे ही वे हाइवे पार कर सिधुआपार जाने के लिए मुड़े, उसी दौरान  गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक मेंटक्कर मार दी.

मृतकों में ये युवक हैं शामिल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील, प्रदुम्न और अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया. सुनील पत्नी खुशबू दहाड़े मारकर रोने लगी. उसकी दो बेटियां है, वहीं घायल राहुल की 1 जून को सगाई तय थी. अरविंद कुछ ही दिन पहले बैंकाक से घर लौटा था. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों वाहनों को कब्जे में ले घटना की जांच करते हुए फरार कार चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version