UP: गाजीपुर में हादसा, नहाते समय तीन लड़कियां गंगा में डूबी, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur: यूपी के गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां गंगा में नहाते समय तीन लड़कियां डूब गई. यह दुर्घटना करंडा थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से लड़कियों की तलाश शुरु कर दी. इस घटना की दीपावली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई.

करंडा के लालीपुर अमवाघाट पर हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, करंडा थाना क्षेत्र के लालीपुर अमवाघाट पर रविवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे गंगा में नहाते समय तीन लड़कियां डूब गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लड़कियों के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गई. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

इस रूप में हुई डूबी लड़कियों की पहचान

इस कंबंध में करंडा थाना क्षेत्र के प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डूबी हुई लड़कियों की पहचान रामजनपुर निवासी पूनम यादव (18 वर्ष) पुत्री रामबचन, रोली यादव (16) पुत्री राजदेव और खुशी यादव (14 वर्ष) पुत्री बबलू के रूप में हुई है. तीनों गांव की अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए आई थीं. नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं, जिससे डूब गई. लड़कियों की तलाश कराई जा रही है. खबर लिखे जाने से डूबी लड़कियों का पता नहीं चल सका था.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This