US Airstrikes: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- अमेरिका के हवाई अटैक में 14 लोगों की मौत, 78 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Airstrikes: पिछले दो दिन में अमेरिका की ओर से उनके देश पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 78 घायल हो गए. यह बाते ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केर्मनपुर ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की. यह पहली बार है, जब हालिया हवाई हमलों के बाद ईरान की सरकार ने हताहतों का आंकड़ा जारी किया है.

मालूम हो कि अमेरिका ने गुरुवार को तड़के ईरान पर नए हवाई हमले किए. इसके जवाब में तेहरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया. इस जवाबी कार्रवाई ने उस अंतरिम समझौते को फिर से खतरे में डाल दिया है, जिसका मकसद फारस की खाड़ी में युद्ध को खत्म करना था.

ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हालिया ईरानी हमलों से नाजुक युद्धविराम खत्म होने का संकेत मिलता है. अमेरिका ने बुधवार तड़के कई सैन्य ठिकानों और बंदरगाह सुविधाओं पर हमले किए थे. इससे पहले ईरान ने ओमान के तट के पास कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया था, जिसके जवाब में ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी.

लेकिन गुरुवार के हमले हर लिहाज से बड़े लग रहे थे. बहरीन में, जहां अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े का मुख्यालय है, कम से कम दो बार सायरन बजे. ईरान की सेना द्वारा किए गए इन हमलों से खाड़ी के तीन अरब देशों में किसी नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को हताहतों की कुल संख्या के बारे में अपनी पहली रिपोर्ट में बताया कि दो दिनों के अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम 14 लोग मारे गए और 78 अन्य घायल हुए हैं. अमेरिकी हमलों ने कई और ठिकानों को निशाना बनाया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This