धीमी रफ्तार के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 120 करोड़ का भी पार किया आंकड़ा

Must Read

Mumbai: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ दूसरे हफ्ते भी फैमिली ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रही है. अपने दूसरे वीकेंड में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म की कमाई अब काफी स्थिर हो चुकी है. 13वें दिन इसने देश में 120 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

दुनियाभर में 93.45 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन

हालांकि, वाईआरएफ की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘ऐल्फा’ रिलीज होने की वजह से ‘वेलकम टू द जंगल’ को स्क्रीन्स की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पैर जमाए रखे हैं. फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 93.45 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया.

कमाई में तगड़ा उछाल

वीकेंड पर इसकी कमाई में तगड़ा उछाल आया और रविवार को यह रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ और मंगलवार को थोड़ी बढ़त के साथ 9.25 करोड़ रुपये कमाए. बुधवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई और यह 6.15 करोड़ पर आ गई, जबकि गुरुवार को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में घरेलू बाजार से कुल 93.15 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया.

नौवें दिन फिल्म की कमाई में उछाल

इसके बाद दूसरे हफ्ते यानी 8वें दिन की शुरुआत 4.50 करोड़ रुपये की कमाई से हुई, जिससे इसका घरेलू बिजनेस 97.65 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 143.72 करोड़ रुपये पहुंच गया. नौवें दिन यानी शनिवार फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 7.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 105.15 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रोस 154.14 करोड़ रुपये हो गया. 10वें दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

शुरू होते ही कमाई में गिरावट देखी

इसके बाद वर्किंग डेज शुरू होते ही कमाई में गिरावट देखी गई. 11वें दिन फिल्म ने 2.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 12वें दिन फिल्म ने थोड़ी बढ़त दिखाते हुए 3 करोड़ रुपये की कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 13वें दिन 6372 शोज से 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस कमाई को मिलाकर फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 122.90 करोड़ रुपये और ग्रोस कलेक्शन 146.10 करोड़ रुपये हो गया है.

विदेशों से 50 लाख का ग्रोस कलेक्शन

इस फिल्म ने 13वें दिन विदेशों से 50 लाख रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज बिजनेस बढ़कर 31.45 करोड़ रुपये हो गया है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन अब 177.55 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी दिवंगत एक्टर-राइटर नीरज वोरा ने लिखी है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ है.

इसे भी पढ़ें. UP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सुबह से छाए रहे काले बदरा, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Latest News

बंगाल में ED की रेडः चिटफंड से क्रिप्टो निवेश घोटाले तक कई ठिकानों पर कार्रवाई

ED Raids Bengal: गुरुवार की सुबह बंगाल में ईडी ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. दुर्गापुर, हावड़ा और...

More Articles Like This