US: इराक में ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन अमेरिकी नागरिकों पर कर रहे हमले, US ने जारी की चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन इराक में अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर व्यापक हमले कर रहे हैं. ये बात अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बयान में कही. विभाग ने अपने नागरिकों को तत्काल इराक छोड़ने की सलाह दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक बयान में कहा गया, ‘इराक में ईरान समर्थित उग्रवादियों ने अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से जुड़े लक्ष्यों पर व्यापक हमले किए हैं, जिनमें इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र भी शामिल है. अमेरिकी नागरिक तुरंत इराक छोड़ दें. इराक में अमेरिकी मिशन नागरिकों की सहायता के लिए खुला है.’

बयान में आगे कहा गया…

बयान में आगे कहा गया कि मौजूदा सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास या एरबिल स्थित वाणिज्य दूतावास जाने की कोशिश न करें, क्योंकि इराकी हवाई क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन और रॉकेट हमलों का खतरा बना हुआ है. सभी नियमित कांसुलर सेवाएं, जिसमें वीजा सेवाएं भी शामिल हैं, फिलहाल निलंबित हैं. आपात स्थिति में अमेरिकी नागरिकों को संबंधित ईमेल के जरिए संपर्क करने की सलाह दी गई है.

नागरिकों को इराक की यात्रा न करने की चेतावनी

अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को इराक की यात्रा न करने की चेतावनी भी दोहराई है और कहा है कि किसी भी कारण से इराक की यात्रा न करें और यदि वहां मौजूद हैं तो तुरंत देश छोड़ दें. इससे पहले शनिवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए वैश्विक चेतावनी जारी की थी. इसमें कहा गया था कि ईरान समर्थक समूह अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना सकते हैं.

चेतावनी में कहा, ‘दुनियाभर में विशेष रूप से पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी नागरिक अतिरिक्त सतर्कता बरतें. विदेश में रह रहे अमेरिकी नागरिक नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. समय-समय पर हवाई क्षेत्र बंद होने से यात्रा प्रभावित हो सकती है.’

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This