America Shooting: अमेरिका में गोलीबारी घनटाएं आम होती जा रही है. आएदिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है. दो अलग-अलग राज्यों में पार्कों के भीतर हुई हिंसक गोलीबारी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साउथ कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक पारिवारिक विवाद को शांत कराने पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस घटना में एक पुलिस अफसर की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
वहीं, केंटकी राज्य के लेक्सिंगटन शहर में एक अन्य पार्क में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो और चार अन्य लोग घायल हो गए. होलब्रुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना शहर में हेज़लवुड रोड पर स्थित साउथईस्ट पार्क में हुई, जब दो अफसर घरेलू झगड़े की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे थे. यह जानकारी रिपोर्ट के अनुसार दी गई.
CPD चीफ W.H. स्किप होलब्रुक के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान गोली लगने से 29 वर्षीय क्रिस डीलोंग की मौत हो गई. होलब्रुक ने बताया कि एक अन्य अफसर, डेविड डाइमोक को भी गोली लगी और वे घायल हो गए, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. शनिवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होलब्रुक ने कहा कि आज शाम हमारा दिल टूट गया है.
ऐसी सबसे खराब परिस्थितियों में जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते, हम गहरे सदमे में हैं. पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे तक घटनास्थल सुरक्षित कर लिया गया था. जांच जारी रहने के कारण कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने लोगों से उस इलाके में न जाने को कहा. इससे पहले इस महीने स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि अमेरिका के केंटकी राज्य के लेक्सिंगटन शहर में एक पार्क में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
लेक्सिंगटन पुलिस चीफ़ लॉरेंस वेदर्स के मुताबिक, गोलीबारी शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित चार्ल्स यंग पार्क में हुई, जहां पांच लोगों को गोली मारी गई. घायलों में एक 4 साल का बच्चा, एक 14 साल का किशोर और दो वयस्क शामिल थे. वेदर्स ने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं.