भारतमय हुआ उज्बेकिस्तान, प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर महिलाओं ने बांधी राखी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Uzbekistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने भव्य स्वागत किया और उनके आगमन पर  ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. इतना ही नहीं, जब प्रधानमंत्री वहां मौजूद भारतीय समुदाय का अभिवादन कर रहे थे, तो कुछ महिलाओं ने उन्हें राखी भी बांधी. वहीं, पीएम मोदी ने कलाकारों द्वारा पेश की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखीं, इसके बाद बच्चों से हाथ भी मिलाया.

इस गर्मजोशी भरे स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से मैं बहुत खुश हूं. हमारे प्रवासी भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक पुल हैं, जो हमारे देशों के बीच दोस्ती के संबंधों को मजबूत करते हैं.”

पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत

वहीं, विदेश मंत्रालय ने भी एक्स पर भारतीय समुदाय से मुलाकत की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ताशकंद में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. 16,000 से अधिक भारतीय छात्रों सहित जीवंत भारतीय समुदाय, भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दोस्ती का एक पुल है.”  बता दें कि इससे पहले, पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक का दौरा किया और कहा कि यह उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “ताशकंद में उतरने के बाद, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने गया. यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है. अपनी यात्रा की शुरुआत यहां आकर करने पर खुशी हुई.”

बता दें कि पीएम मोदी के साथ उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव भी थे. दोनों नेताओं ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियों को देखा. इससे पहले, पीएम मोदी ने मध्य एशियाई देश की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करने के दौरान ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव को धन्यवाद दिया.

उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की चौथी यात्रा

वहीं, ताशकंद में उतरने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा कि “राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ ताशकंद पहुंचा. इस विशेष भाव के लिए उनका आभारी हूं. यह उज्बेकिस्तान की मेरी चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और बढ़ती गति को दर्शाती है.”

 

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version