US: अमेरिका में तूफान, एक महिला की मौत, जेल से भागे सैकड़ों कैदी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: अमेरिका में तूफान ने तबाही मचाई. तूफान के दौरान तेज हवाएं चलने से तमाम पेड़ जड़ से उखड़कर जमींदोज हो गए. तूफान की वजह से जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. तूफान की वजह से जेल क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों कैदी फरार हो गए.

अमेरिका के पूर्वी नेब्रास्का में शनिवार को तेज तूफान आया. नेब्रास्का के साथ ही कई अन्य राज्य भी खराब मौसम का सामना कर रहे हैं. अग्निशमन विभाग ने बताया कि नेब्रास्का के टू रिवर्स पार्क में एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया. इससे गाड़ी में सवार महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जेल की आवास इकाइयां क्षतिग्रस्त होने से फरार हुए कैदी
तूफान के दौरान 129 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार की हवाएं चलीं. जिससे जगह-जगह पेड़ उखड़ गए. घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. अधिकारियों ने बताया कि नेब्रास्का की राजधानी लिंकन में तूफान के चलते राज्य जेल की दो आवास इकाइयां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 387 कैदी फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि फरार कैदियों का पता लगा लिया गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि शनिवार को पूर्वी विस्कॉन्सिन के कुछ हिस्सों में भी तेज तूफान आया, जिससे राज्य के डोर प्रायद्वीप में 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

मौसम सेवा ने बताया
मौसम सेवा के अनुसार, शनिवार रात से रविवार तक देश के मध्य भाग में और भी तेज तूफान आने की आशंका है, जिससे पश्चिमी कोलोराडो से लेकर कंसास, नेब्रास्का, आयोवा, उत्तरी मिसौरी और इलिनोइस व विस्कॉन्सिन आदि इलाके प्रभावित रहेंगे.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version