वाराणसी के आत्मविश्वस्नेश्वर मंदिर में आरती के दौरान लगी आग, 7 झुलसे

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi Fire: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर’ में आग लगने से भगदड़ मच गई. इस घटना में मंदिर के पूजारी समेत 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सभी पीड़ितों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है.

घायलों में दो-तीन बच्चे भी शामिल

ये हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे सप्तऋषि आरती के दौरान हुआ, जब मंदिर परिसर में सजावट के लिए इस्तेमाल की गई रूई में आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई. इस दौरान गर्भगृह में पुजारी समेत 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे. इसके बाद अफरा-तफरी में कुछ श्रद्धालु मंदिर से बाहर भागे, लेकिन कई लोग झुलस गए. घायलों में दो-तीन बच्चे भी शामिल हैंय सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने ये पुष्टी की है कि अब सभी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया देखा हाल (Varanasi Fire)

मंदिर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने देखा हाल बताया. एक ने कहा, “हर साल सावन की पूर्णिमा पर आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है और पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल अमरनाथ मंदिर के प्रतीक के रूप में मंदिर को रूई से सजाया गया था. आरती के दौरान रूई में आग लग गई और यह तेजी से फैल गई.” उन्होंने कहा, “जब आग लगी, तब लगभग 30 श्रद्धालु मौजूद थे. उन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया, और कई लोग झुलस गए.”

आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े

मंदिर में आग का तांडव देखकर वहां मौजूद लोग पीड़ितों की मदद के लिए दौड़े और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हादसे की सूचना मिलने पर चौक थाने के पुलिसकर्मी और दमकल विभाग की एक बाइक पर सवार दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची. रात 9:40 बजे तक, मंडलीय अस्पताल में झुलसे लोगों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था. पीड़तों का इलाज वाराणसी के कबीर चौराहा मंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सेना ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version